लाइव न्यूज़ :

तीन हवाई यात्री संक्रमित मिले, जांच के बाद ही ओमीक्रन स्वरूप की पुष्टि होगी : तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:10 IST

Open in App

चेन्नई, तीन दिसंबर सिंगापुर और ब्रिटेन से तमिलनाडु पहुंचे एक बच्चे सहित तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है और सरकार ने इन्हें ओमीक्रोन स्वरूप का मामला बताने वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा कि जांच के बाद ही सामने आएगा कि ये कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित हुए हैं या नहीं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तड़के सिंगापुर से तिरुचिरापल्ली पहुंचे एक व्यक्ति और ब्रिटेन से अपने परिवार के साथ यहां आए एक बच्चे में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया है कि सोशल मीडिया पर दोनों को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण का मामला बताया जा रहा है। सिंगापुर और ब्रिटेन दोनों ही उच्च जोखिम वाले देश हैं।

उन्होंने कहा, “सिंगापुर से यात्री तड़के साढ़े तीन बजे (शुक्रवार को) तिरुचिरापल्ली पहुंचा। वह जांच में संक्रमित पाया गया और उसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया, जहां उसे पृथक-वास में रखा गया है। उसके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी जिसके लिए हमारे यहां एक केंद्र है। हालांकि, इसे बेंगलुरु की एक प्रयोगशाला में भी भेजा जाएगा और उसके परिणाम के बाद ही हमें पता चलेगा कि वह ओमीक्रोन से संक्रमित है या नहीं।”

मंत्री ने कहा, “फिलहाल के लिए वह सिर्फ कोविड पॉजिटिव है।” दूसरे मामले के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि बच्चे को उसके परिवार के साथ यहां किंग्स इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है जहां संबंधित जांच की जा रही हैं।

उन्होंने शाम को द किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसीन एंड रिसर्च गुंइडी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रिटेन से एक अन्य व्यक्ति आज चेन्नई पहुंचा जो संक्रमित पाया गया। फिलहाल उसके नमूनों की जांच चल रही है। आज सुबह हमने कहा था कि दो यात्री संक्रमित पाये गये। अब वह संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। ’’

मंत्री ने इस सिलसिले में इस इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे राधाकृष्णन एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ 200 बिस्तरों वाले बार्ड का निरीक्षण किया ।

ब्रिटेन एवं सिंगापुर दोनों ही ‘अत्यधिक जोखिम ’ वाले देश हैं। मंत्री ने कहा कि अत्यधिक जोखम वाले देशों से लौट रहे लोगों से पहुंचने पर एक सप्ताह के लिए घर में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर, संक्रमण के इन दोनों मामलों को ओमीक्रोन स्वरूप का बताए जाने संबंधी दावों को खारिज करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा, "हम परिणामों की घोषणा करने में पारदर्शी होंगे" क्योंकि यह महामारी के खिलाफ अधिक जन जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से “संवेदनशील मुद्दे” पर विचार करने के बारे में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट