लाइव न्यूज़ :

तीन अफगान छात्रों ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में ढील देने के लिए जेएनयू कुलपति को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर अफगानिस्तान के तीन छात्रों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अफगानिस्तान में बिगड़े हुए हालात को देखते हुए उन्हें पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रक्रिया में ढील दी जाये। उक्त तीनों छात्रों ने इस साल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।

पत्र में कहा गया, “आपके संज्ञान में लाया जाता है कि हम तीन अफगान छात्रों ने 2021 में एमए की पढ़ाई पूरी की है। अफगानिस्तान में हाल में जो स्थिति बनी है उसके कारण हम यहां फंस गए हैं और भारत में अपने प्रवास और अकादमिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यह ऐसा समय है कि अफगानिस्तान में लौटने पर हमारी जान को खतरा हो सकता है।” छात्रों ने कहा कि उन्होंने आवेदन का ज्यादा शुल्क देकर पीएचडी के लिए जेएनयू प्रवेश परीक्षा का आवेदन किया और परीक्षा दी।

पत्र में कहा गया, “देश में अनिश्चित और खराब स्थिति के चलते और मानवता के आधार पर हम जेएनयू के माननीय कुलपति से अनुरोध करते हैं कि अफगान छात्रों के लिए कोटा, कट-ऑफ या किसी अन्य माध्यम से आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश में ढील दी जाए।”

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा हाल में लिए गए निर्णय के अनुसार, जिन अफगान छात्रों ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है, अगर वे पीएचडी में प्रवेश सुरक्षित कर लेते हैं तो उन्हें आईसीसीआर की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

उक्त तीन छात्रों ने उन केंद्रीय और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों का भी हवाला दिया जिन्होंने अफगान छात्रों को आईसीसीआर के क्षेत्रीय कार्यालयों के समन्वय से मास्टर्स के बाद पीएचडी में दाखिला दिया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग