लाइव न्यूज़ :

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:38 IST

Open in App

झांसी (उप्र) आठ दिसंबर जनपद के देहात क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल जाते समय कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामले आया है । पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले पड़ोसी गांव के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने मंगलवार को बताया कि जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रूपा धमना निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोमवार दोपहर उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी गई थी। जिसमें पड़ोसी गांव के एक युवक को नामजद करते हुए तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। शिकायतकर्ता की नाबालिग पुत्री बस स्टैंड के पास एक ऑटो में अचेत अवस्था में पाई गई थी। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है।

पुलिस अधीक्षक मिठास ने बताया कि सूचना पाते ही संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा कायम करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये और मंगलवार सुबह तक घटना से संबंधित पड़ोसी गांव के ही अमर राजपूत सहित उसके दो मित्र, धोनी कुमार एवं सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा को भी उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत संतोषजनक है।

एसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान भी दर्ज करा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन