लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में शराब विक्रेता से मारपीट में भाजपा विधायक के बेटे समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:06 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 27 जनवरी शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक शराब विक्रेता से कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को हुई जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुवायां-पलिया राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक चेतराम वर्मा के पुत्र नीरज और उसके दो साथियों ने मंगलवार शाम को विवाद के बाद देसी शराब के विक्रेता शंकर वर्मा की पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब पीड़ित के तहेरे भाई निवर्तमान प्रधान गंगासागर को लगी तो वह पीड़ित को थाने लेकर गए। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा प्रदर्शन किया।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रवीण कुमार ने 'भाषा' को बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर गए थे। ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया है तथा शंकर वर्मा की शिकायत पर विधायक पुत्र नीरज व अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, विधायक चेतराम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उनके कार्यालय के सामने कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे, जिन्हें उनके पुत्र ने मना किया तो वह लोग बेटे को मारने पर आमादा हो गए।

विधायक ने कहा है कि इसके बाद रात में ग्रामीणों ने उनके कार्यालय पर आकर नारेबाजी की। यह सब एक राजनीतिक षड्यंत्र है और उनके विरोधियों द्वारा अनावश्यक इस मामले को तूल दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग