लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के तीन आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून मुंबई के निकट तलोजा केन्द्रीय कारागार में बंद एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के दस में से तीन आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में स्थित इस जेल में हाल ही में 57 कैदियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई थी।

जेल अधिकारी ने कहा कि एल्गार मामले में आरोपी महेश राउत, सागर गोरखे और रमेश गाइचोर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि अन्य 54 संक्रमित नहीं मिले। बुधवार को इनकी रिपोर्ट आई थी।

संक्रमित नहीं पाए गए कैदियों में कार्यकर्ता गौतम नवलखा, आनंद तेलतुंबड़े, रोना विल्सन, वर्नन गोंसाल्वेस, सुरेन्द्र गाडलिंग, सुधीर धवले और अरुण फरेरा शामिल हैं। ये सभी एल्गार परिषद मामले में आरोपी हैं।

इस मामले में कुल 13 आरोपियों में से वरवर राव, स्टैन स्वामी और हनी बाबू फिलहाल जेल से बाहर हैं।

राव को जमानत मिल चुकी है जबकि स्वामी (84) और बाबू अस्पताल में भर्ती हैं। स्वामी और बाबू अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

एक अन्य आरोपी सुधा भारद्वाज मुंबई में स्थित बायकुला जेल में बंद हैं।

तलोजा जेल के अधिकारियों ने इस साल अप्रैल और मई में ऐहतियाती तौर पर 556 कैदियों की आरटी-पीसीआर जांच की थी, जिनमें कुल 14 कैदी वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?