लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा लेकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े तीन अभियुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:36 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी कंपनी के जरिए विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा हासिल करके करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह को डेटा बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा हासिल कर उसे गिरोह को बेचने के आरोपी नदीम अहमद तथा दो अन्य अभियुक्तों सिद्धार्थ देवनाथ और पुनीत लाखा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नदीम को दिल्ली तथा सिद्धार्थ और पुनीत को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक शिकायत पर एसटीएफ ने गत 26 जनवरी को परी मर्चेंडाइज साइट बनाकर विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा हासिल करके धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना सौरभ भारद्वाज तथा उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। बाद में 8 फरवरी को इस मामले में दो और लोगों को भी पकड़ा गया था

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इस गिरोह को क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा बेचने का काम अभियुक्त नदीम अहमद के द्वारा भी किया जा रहा था। वह आगरा में दर्ज धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम अहमद ने पूछताछ में बताया कि उसके इस गोरखधंधे में मोनिका और सुलेमान नामक लोग भी शामिल हैं। उसके पकड़े गए साथी सिद्धार्थ देवनाथ तथा पुनीत लाखा क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा उसे बेचते थे जिसे वह मोनिका को डेढ़ रूपये से तीन रूपये प्रति उपभोक्ता के हिसाब से बेच देता था।

अभियुक्त नदीम अहमद से 7,182 क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा बरामद हुआ है जिसकी छानबीन करने पर पता लगा कि लगभग 450 लोगों के साथ धोखाधड़ी करके लगभग एक करोड़ रूपये की धोखाधडी की गयी है।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए