लाइव न्यूज़ :

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:57 IST

Open in App

नोएडा, आठ अप्रैल एटीएम मशीन पर लोगों को अपनी बातों में फंसा कर उनकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह थाना सेक्टर 49 की पुलिस गश्त पर निकली थी। इसी दौरान एक कार को रुकवाकर पुलिस ने जब तलाशी ली तो तीन आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 172 एटीएम कार्ड तथा 8,500 रुपये नगदी बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि बदायूं के रहने वाले तीनों आरोपियों शाहनवाज, सादिक तथा सज्जन को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों ने बुधवार को सेक्टर 76 के सिलीकॉन सिटी सोसाइटी के पास एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए मोहित यादव को अपनी बातों में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया तथा उससे पैसे निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 500 से ज्यादा लोगों को एटीएम पर मदद के बहाने ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह