लाइव न्यूज़ :

लड़के की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:54 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 10 साल के एक बच्चे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

कासगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के पिथनपुर गांव के निवासी किशन वीर सिंह ने गत 19 जनवरी को अपने 10 वर्षीय पुत्र लोकेश के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई्ं और इसमें एसटीएफ की आगरा इकाई से भी मदद ली गई। जांच के दौरान पता चला कि किशन वीर सिंह और राजबहादुर के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बृहस्पतिवार को तड़के तीन अभियुक्तों अजय कुमार, अमरपाल और राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले अजय ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है।

सोनकर के मुताबिक, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि लोकेश के परिजन का जमीन को लेकर राजबहादुर से विवाद था। राजबहादुर ने लोकेश की हत्या के लिये उन्हें धन का लालच दिया था। अजय अमरपाल के साथ मिलकर लोकेश को मोबाइल फोन में गाना सुनाने के बहाने खेत में ले गया और वहां रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करके शव को बाजरे के ढेर में छुपा दिया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस को गुमराह करने के लिये फिरौती की मांग की थी जबकि लोकेश की हत्या 18 जनवरी की सुबह ही कर दी गई थी।

बहरहाल, पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos