लाइव न्यूज़ :

सोने के सिक्कों के ज़रिये ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:56 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 17 जनवरी शाहजहांपुर जिले में सोने के असली सिक्कों को दिखा कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने नकली सोने के 40 सिक्कों के साथ गिरफ्तार किया हैl

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि थाना बंडा प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना दी के सिद्धबाबा की कुटिया के पास कुछ ठग असली सोने का सिक्का दिखाकर ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कथित तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 40 सोने के नकली तथा दो असली सिक्के भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि “यह ठग असली सोने के सिक्के दिखाकर कहते थे कि इसे चेक करा लो हमारे घर में सोने के सिक्कों से भरा मटका निकला है। हम इसे आपको 40 प्रतिशत दाम में दे देंगे। सिक्कों की जांच में सिक्का असली निकलने पर यह ठग नकली सिक्के दे देते थे।”

पुलिस ने ठग नसीम, शाहिद तथा दिलशाद (सभी पीलीभीत निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनके पास से अवैध शस्त्र तथा नकली सोने के सिक्के बरामद किए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह