लाइव न्यूज़ :

रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले मुस्लिम रंगकर्मी को जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:05 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली रामलीला में पिछले कई वर्षों से भगवान राम का किरदार निभाने वाले पुराना शहर निवासी एक मुस्लिम रंगकर्मी दानिश (30) को सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी के साथ यह धमकी दी गई है कि अगर इस बार उन्होंने यह किरदार निभाया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पुराना शहर निवासी दानिश (30) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण से इस मामले की शिकायत की है। दानिश ने आरोप लगाया कि उनका एक किरायेदार है जिनसे कुछ विवाद है, और वह एक मुसलमान द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने को मुद्दा बनाकर सामाजिक विरोध कर रहा है, और इस मामले को तूल दे रहा है।

दानिश ने आरोप लगाया कि इसे लेकर वह घर में घुसकर उन पर (दानिश) चाकू से हमले का प्रयास कर चुका है। गौरतलब है कि आरोपी भी मुस्लिम समाज से है।

उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक को रंगकर्मी की सुरक्षा और मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आदेश मिल गया है और रंगकर्मी दानिश की सुरक्षा के साथ मामले की जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किरायेदारी का विवाद है और किरायेदार की दुर्भावना परिलक्षित हो रही है।

रंगकर्मी दानिश ने बताया, ''रामलीला में राम का किरदार कई वर्षों से निभाते आ रहा हूं और इसी से शहर में पहचान मिली है और रामायण की चौपाइयां भी याद हो गई हैं।''

दानिश ने बताया कि इस बार भी वह मंचन की तैयारी कर रहा है तो उनका एक किराएदार युवक और उसके साथी को यह नागवार गुजर रहा है, उसने कई बार दबाव बनाया और जब वह उसकी बात नहीं माने तो धमकी देने लगा।

उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार को आरोपी ने कहा कि इस बार मंचन में शामिल हुआ तो वह जान से मार देंगे और विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया, चचेरे भाई के हस्तक्षेप के बाद भागकर जैसे तैसे उन्होंने जान बचाई।''

दानिश ने बताया कि उसकी मां ने घर में चार दुकानें बनवाई थी उसमें से दो दुकानें एक ही व्यक्ति के पास कई साल पहले से किराए पर दी थी, और जब उन्होंने पुराना भवन तोड़कर नया बनवाया तो उस व्यक्ति ने कुछ समय के लिए दुकानें पांच हजार रुपये महीने किराए पर 11 महीने के लिए ली थी। मगर इसके बाद उसने ना दुकान खाली की और न किराया दिया। किराया न देना पड़े और न दुकान खाली न करना पड़े, इसलिए उससे रामलीला में राम का किरदार न निभाने के लिये कहा जा रहा है और राम का किरदार निभाने पर जान से की धमकी दी जा रही है।

दानिश ने कहा कि वह कलाकार है और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, रामलीला में राम का किरदार निभाते हैं और इस बार भी उसकी तैयारी चल रही है जबकि किराएदार इसे सामाजिक मुद्दा बनाकर विरोध कर रहा है और समाज के लोगों को भी उसके खिलाफ भड़का रहा है कि अगर इस बार रामलीला में राम का किरदार निभाया तो जान से मार देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा