लाइव न्यूज़ :

धमकी को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:20 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 18 मार्च मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से एक महिला को मुक्त करते हुए कहा कि धमकी को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है और उसके खिलाफ जिला अदालत में लंबित प्रकरण को खारिज करने के निर्देश दिये हैं।

न्यायमूर्ति अंजली पालो ने तीन मार्च को जारी आदेश में कहा है कि धमकी आत्महत्या करने का कारण हो सकती है, लेकिन इसे आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है।

अदालत ने कहा कि यदि मृतक युवक को याचिकाकर्ता महिला द्वारा ब्लैकमेल किया गया है तो वह इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता था।

सरकारी वकील पी घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि याचिकाकर्ता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह इस युवक को शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी, जिसे युवक ने ठुकरा दिया था।

घोष ने बताया कि याचिकाकर्ता महिला ने कथित रूप से इस युवक को ब्लैकमेल किया था और धमकी दी थी कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके एवं उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी और उन्हें झूठे मामले में फंसवाएगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला 17 जनवरी 2020 को युवक के घर जबरदस्ती घुस गयी थी और परिजनों के विरोध के बाद वह युवक के घर से लौट आई थी।

घोष ने कहा कि इसके बाद वह 26 जनवरी 2020 को पुनः युवक के घर रहने पहुंच गयी और 28 जनवरी तक वहां रही।

सरकारी वकील ने कहा कि इसी दौरान 28 जनवरी को इस युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद इस महिला के खिलाफ जबलपुर जिले की बरगी पुलिस थाने में भादंवि की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घोष ने बताया कि महिला ने अपने खिलाफ की गई इस आपरधिक कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी और कहा कि उसने इस आत्महत्या मामले में उसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उकसाया नहीं है और मृतक युवक अपनी समस्या को दूर करने के लिए कोई अन्य कदम उठा सकता था।

वहीं, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा ने कहा, “मेरी मुवक्किल की तरफ से उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के हवाला देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता ने ऐसा कुछ अपमानजनक नहीं कहा था, जिससे कोई अपमानित होकर आत्महत्या कर ले। याचिकाकर्ता धमकी दे रही थी या दवाब बना रही थी तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकता था। युवक ने अपनी परेशानियों के कारण आत्महत्या की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह