लाइव न्यूज़ :

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून की मांग करने पर मिली धमकी : मनसुख वसावा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 दिसंबर गुजरात से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में शादी के नाम पर हिंदू आदिवासी लड़कियों के कथित धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून की मांग करने पर उन्हें ब्रिटेन से फोन पर धमकी दी गई।

उल्लेखनीय है कि वसावा आदिवासी बहुल भरुच निर्वाचन क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

भरुच जिले के पुलिस अधीक्षक राजेंद्रसिंह चूडास्मा ने बताया कि सांसद ने उस अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर को साझा किया है जिससे कथित तौर पर धमकी दी गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।’’

उल्लेखनीय है कि वसावा ने 16 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर आदिवासी लड़कियों का शादी के जरिये कथित जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की थी।

वसावा ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह मुद्दा उठाने के बाद मुझे कुछ समूहों से धमकी मिली है। एक व्यक्ति ने हाल में मुझे लंदन से फोन किया और लव जिहाद का मुद्दा उठाने पर धमकी दी।’’

उल्लेखनीय है कि ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल कुछ भाजपा नेता एवं उनके दक्षिणपंथी समर्थक कथित तौर पर साजिश के तहत हिंदू लड़की का अंतरधर्म विवाह कराकर इस्लाम में धर्मांतरण कराने के लिए करते हैं।

वसावा ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने मुझपर कथित मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया जो सच नहीं है। कई मुस्लिम लव जिहाद के मुद्दे पर मुझसे सहमत हैं और मानते हैं कि इससे दोनों समुदायों के बीच आपसी भरोसा कम होता है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं मैं उनका भी प्रतिनिधित्व करता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वडोदरा के दाबहोई विधानसभा से भाजपा विधायक ने भी इसी तरह के कानून की मांग की थी।

भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश धोखाधड़ी या शादी के जरिये जबरन धर्मांतरण कराने के खिलाफ कानून लेकर आए हैं।

इससे पहले, भाजपा से दो दिन पहले इस्तीफा देने वाले वसावा ने स्वास्थ्य कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब