लाइव न्यूज़ :

मेरठ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह को जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:20 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मेरठ शहर के करीब पल्लवपुरम निवासी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजकर छह मिनट पर उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। सिंह भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी हैं। सिंह ने बताया कि उन्होंने पल्लवपुरम थाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को मामले की जानकारी दे दी है। जिस नंबर से फोन आया था वह भी पुलिस को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चौधरी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत