लाइव न्यूज़ :

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:54 IST

Open in App

जींद, 17 मार्च हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा ने आरोप लगाया है कि विदेशी नंबर से उन्हें फोनकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

शर्मा ने इस बाबत जुलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव ब्राह्मणवास निवासी हरियाणवी गायक शर्मा ने बताया कि 16 मार्च की शाम को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाला उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा और उनके परिवार के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा, “जब मैंने फोन करने वाले व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और फोन को काट दिया।”

शर्मा ने बताया कि उसने बाद उन्हें पास व्हाट्सऐप पर संदेश भेजे और परिवार के लोगों को मारने की धमकी दी।

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है और साइबर प्रकोष्ठ की सहायता लेकर धमकी देने वालों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो