Mumbai News Updates: मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा बढ़ाई गई
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 28, 2024 10:59 IST2024-09-28T10:58:11+5:302024-09-28T10:59:18+5:30
Mumbai News Updates: मुंबई में आतंकी हमले के खतरे का इनपुट मिलने के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी खतरे के बारे में केंद्रीय एजेंसियों की चेतावनियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अब सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए हैं।

मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, मुंबई पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा बढ़ाई गई
Mumbai News Updates:मुंबई में आतंकी हमले के खतरे का इनपुट मिलने के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी खतरे के बारे में केंद्रीय एजेंसियों की चेतावनियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अब सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार धार्मिक संस्थानों सहित बड़ी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित सुरक्षा अभ्यास करने के निर्देश मिला है। इसके बाद नागरिकों की सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए हैं। सतर्कता बढ़ाए जाने की यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब शहर में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली जैसे आगामी त्योहारों की तैयारियां चल रही हैं।
पुलिसकर्मियों को धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर "मॉक ड्रिल" करने के लिए भी कहा गया है। अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान भी चलाया।
शहर के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शहर के मंदिरों को सतर्क रहने और एहतियात के तौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का निर्देश दिया गया है।