लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दूषित पानी की आपूर्ति से बीमारियों के फैलने का ख़तरा, दिल्ली सरकार ज़िम्मेदार: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: November 21, 2019 06:06 IST

डॉ.हर्ष वर्धन ने इन बीमारियों के फैलने के ख़तरे के प्रति आगाह करते हुए केजरीवाल सरकार से जल बोर्ड की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने का अनुरोध किया ताकि पानी की गुणवत्ता को तत्काल सुधार कर लोगों को इस ख़तरे से बचाया जा सके। 

Open in App

 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश की राजधानी दिल्ली में दूषित पानी की आपूर्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे फैलने वाली बीमारियों के ख़तरे के प्रति आगाह किया है। हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि पानी की गुणवत्ता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की हाल ही में जारी रेपोर्ट में दिल्ली के पेयजल की गुणवत्ता देश में सबसे निचले स्तर पर होने की बात ने राजधानी में जलजनित बीमारियों के ख़तरे की चिंता बढ़ा दी है।

उन्होंने इस स्थिति के लिये दिल्ली की केजरीवाल सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड की नाकामी छुपाने के लिए रिपोर्ट को ही ग़लत बताने जैसी अतार्किक बातें कर रहे हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, “रिपोर्ट को अस्वीकार करने का कोई आधार नहीं है, क्योंकि बीआईएस के पास अंतरराष्ट्रीय मानदंड के अनुसार पेयजल की गुणवत्ता की वैज्ञानिक रूप से जांच करने के लिए अति उन्नत सुविधाएं हैं। यह बेहद चिंता का विषय है कि दिल्ली के पेयजल के नमूने 19 मानदंडों में से किसी पर खरे नहीं उतरे।”

उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दिल्ली मे आपूर्ति वाले दूषित जल में बहुत अधिक संक्रामक तत्व पाए गए हैं जो किडनी, लीवर और आंतों को नुकसान पहुंचा सकते है, विशेष रूप से बच्चों को निमोनिया की दहलीज तक ला सकते हैं।

डॉ.हर्ष वर्धन ने इन बीमारियों के फैलने के ख़तरे के प्रति आगाह करते हुए केजरीवाल सरकार से जल बोर्ड की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने का अनुरोध किया ताकि पानी की गुणवत्ता को तत्काल सुधार कर लोगों को इस ख़तरे से बचाया जा सके। 

टॅग्स :दिल्लीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह