लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ में 103 गांवों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:25 IST

Open in App

अलीबाग, 28 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सौ से अधिक गांव में भूस्खलन का खतरा बरकरार है और पिछले सप्ताह आई बाढ़ के दौरान महाड में कुछ जगहों पर पानी का स्तर 25 फुट तक पहुंच गया था। स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि महाड में कुछ जगहों पर पानी 25 फुट तक पहुंच गया था और कई एक मंजिला इमारतें जलमग्न हो गई थीं, जो कि हाल के वर्षों में नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि अतीत में भी महाड में बाढ़ आई लेकिन पानी का स्तर 12 फुट से ज्यादा नहीं पहुंचा।

पिछले सप्ताह 24 घंटे के दौरान सतारा जिले के महाबलेश्वर में 530 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा महाड में 383 मिलीमीटर और पोलादपुर में 575 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी दौरान तटीय कोंकण क्षेत्र में स्थित रायगढ़ में बाढ़ से भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

महाड के वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों ने मुंबई-गोवा सड़क पर बने नए पुल को भी बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस पुल के कारण बारिश के पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिला।

रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 103 गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता