लाइव न्यूज़ :

सर्बिया में पर्यावरण बचाओ रैली में हजारों लोग जुटे

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:33 IST

Open in App

बेलग्रेड, 10 अप्रैल (एपी) सर्बिया में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर और पर्यावरण संबंधी अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

राजधानी बेलग्रेड में सर्बिया की संसद के बाहर हजारों लोग जमा हुए। इसके आयोजकों का कहना है कि यूरोपीय संघ में शामिल होने के इच्छुक इस देश में पर्यावरण को वृहद स्तर पर नुकसान पहुंचाया गया है। कोविड-19 के बीच हुए इस प्रदर्शन में कुछ लोग ही मास्क पहने नजर आए।

सर्बिया पर्यावरण संबंधी बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहा है, जिसमें कचरे का सही तरीके से प्रबंधन न हो पाना और खराब गुणवत्ता के कोयले की वजह से वायु प्रदूषण का बढ़ना समेत कई कारक हैं। नदियां जहरीले औद्योगिक कचरों की वजह से प्रदूषित हो चुकी हैं। बेलग्रेड समेत अन्य शहरों में बेहतर सीवेज प्रणाली और कचरा जल प्रबंधन प्रणाली की स्थिति अच्छी नहीं है।

सर्बिया की नदियों पर बन रहे छोटे बिजली संयंत्रों का विरोध करने वाले एक आंदोलन से जुड़े व्यक्ति अलेक्जेंडर जोवानोविक ने कहा, ‘‘ हम यहां रोजाना हमारी नदियों और प्रकृति को तबाह करने वालों को ‘ना’ कहने आये हैं।’’

प्रदर्शनकारी ‘भ्रष्टाचार और अपराध खत्म करो, न कि जंगल’, ‘जल ही जीवन है’ और ‘ पेड़ लगाएं’ जैसी तख्तियां अपने हाथों में थामे थे।

इस रैली से घंटों पहले सर्बिया के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सर्बिया की ये दिक्कतें नई नहीं है और सरकार प्रदूषण के दीर्घकालीन समाधान के लिए कई परियोजनाएं शुरू कर चुकी है। बाद में पर्यावरण मंत्री इरेना वुजोविक ने इस प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए