लाइव न्यूज़ :

उरी में शहीद हुए असम के सैनिक को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:21 IST

Open in App

धुबरी, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान शहीद हुए हराधन चंद्र रॉय के पार्थिव शरीर का सोमवार को असम के धुबरी जिले में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।

जिले के बिलासीपारा सब डिविजीन में फुटुकिबारी मेधिमारा गांव में गौरांगा नदी के तट पर रॉय का अंतिम संस्कार किया गया।

रॉय का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी लाया गया और सेना के बेस अस्पताल में रखा गया जहां मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी । इसके बाद रॉय के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री फणिभूषण चौधरी, समाज कल्याण मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और जिले के अधिकारियों ने सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंत्येष्टि के दौरान हजारों लोग उपस्थित हुए और नम आंखों से सैनिक को विदाई दी।

सेना में हवलदार रॉय के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो साल का एक बेटा है। रॉय पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान उरी सेक्टर में शुक्रवार को शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की थी कि राज्य सरकार रॉय के परिवार को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?