लाइव न्यूज़ :

अवरोधक तोड़कर पैदल आगे बढ़े हजारों किसान, पुलिस पीछे हटी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:35 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 26 नवंबर दाता सिंह वाला बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए डेरा डाले बैठे किसानों ने धावा बोल दिया और वे जिला प्रशासन द्वारा खड़े किए गए अवरोधकों को पैदल पार कर गए। इस दौरान पुलिस ने पानी की बौछारों का का प्रयोग किया तो आंदोलनकारी किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल पीछे हट गया।

इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकारी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ भी की। फिलहाल जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। किसानों के दिल्ली कूच आह्वान के चलते जिला प्रशासन ने पंजाब को जोडऩे वाले दाता सिंह वाला बॉर्डर को सील किया हुआ है। दोपहर के समय किसानों ने बॉर्डर पर धावा बोल दिया और पैदल डंडे व लाठियां लेकर हरियाणा में घुस गए।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया तो आंदोलनकारी किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। वहां खड़ी अधिकारियों की गाड़ियों और अन्य वाहनों के शीशे तोडऩे शुरू कर दिए।

इससे पूर्व हालात बेकाबू होते पुलिस बॉर्डर से कुछ पीछे हट गई। जिला प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय अवरोधकों के ऊपर डाले गए मिट्टी के ढेर की वजह से किसानों के ट्रैक्टर बॉर्डर को पार नहीं कर पाए। अवरोधकों को हटाने के लिए किसान जेसीबी व अन्य साधनों का जुगाड़ करने में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सीमा पर दाता सिंह वाला सीमा पर करीब 15 हजार किसान डटे हुए हैं। यहां किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?