लाइव न्यूज़ :

हजारों डॉक्टरों ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, काली पट्टी बांध जताया विरोध

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:15 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की तमिलनाडु इकाई से जुड़े करीब 35 हजार डॉक्टरों ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मियों को हिंसा से बचाने के लिए केंद्रीय कानून की मांग की।

आईएमए ने हाल में देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। आईएमए के मानद राज्य सचिव डॉ.एके रविकुमार ने कहा कि ‘ रक्षकों की रक्षा करो’ के नारे का साथ हुआ विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और इसकी वजह से अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि प्रदर्शन के दौरान कोई चिकित्सा सेवा नहीं रोकी गई और मरीजों की देखरेख में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 नियमों का अनुपालन किया गया।

डॉ.रविकुमार ने बताया, ‘‘हमारे सदस्यों ने विरोध के प्रतीक के रूप में काली पट्टियां बाजू पर लगा रखी थीं। हमारी चिकित्सा सेवा और मरीज इससे अप्रभावित रहे।’’

इस दौरान विभिन्न अस्पतालों में जागरूकता पैदा करने के लिए बैनर और तख्तियां भी प्रदर्शित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट