लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि पर उज्जैन, ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंग मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:16 IST

Open in App

भोपाल, 11 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में उज्जैन एवं ओंकारेश्वर में स्थित दो ज्योर्तिलिंग मंदिरों सहित कई शिव मंदिरों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा अर्चना की।

उज्जैन एवं ओंकारेश्वर मंदिर के न्यासियों ने कहा कि दोपहर तीन बजे तक लगभग 1.60 लाख भक्तों ने ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर लिये और दोनों धार्मिक स्थलों के द्वार बंद होने तक यह संख्या बढ़कर दो लाख से अधिक हो सकती है।

उज्जैन में पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में एक भक्त को लगभग 40 से 50 मिनट का समय लगा है।

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि प्रत्येक भक्त को मंदिर के प्रवेश द्वार पर पानी की बोतल और मास्क प्रदान किया गया।

मंदिर के एक अन्य न्यासी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 60 हजार भक्त मंदिर में दर्शन कर चुके थे तथा अंत में यह संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो सकती है।

इसी तरह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के न्यासी राव देवेन्द्र सिंह ने कहा कि दोपहर तीन बजे तक एक लाख श्रद्धालु मंदिर में आ चुके थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

उज्जैन एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिये दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं। भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो ज्योर्तिलिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन एवं खंडला जिले के ओंकारेश्वर में स्थित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो