लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार, अभी तक कोई फैसला नहीं : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 मई मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार हो रहा है, लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं हुआ है।

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने और पैकेज की घोषणा संबंधी सवालों के जवाब में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं इस पर विचार कर रहा हूं, हम आपको सूचित करेंगे... अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है...’’

राज्य में फिलहाल 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी है, लेकिन कई नेता, मंत्री अवधि में विस्तार के पक्ष में हैं।

कर्नाटक सरकार ने 27 अप्रैल से 14 दिनों के शुरुआती लॉकडाउन की घोषणा की थी, लेकिन बाद में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10 से 24 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया।

लॉकडाउन अवधि में विस्तार की वकालत कर रहे कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और राजस्व मंत्री आर. अशोक ने आज कहा कि लॉकडाउन उपयोगी है क्योंकि बेंगलुरु में रोजाना आ रहे संक्रमण के नए मामले 22 हजार से कम होकर 8 हजार रह गए हैं और अवधि में विस्तार अच्छा होगा।

इस बात को रेखांकित करते हुए कि लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र और दिल्ली में संक्रमण के नए मामलों में कमी आयी है, मंत्री ने कहा कि मौजूदा लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के तीन दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक होगी जिसमें फैसला लिया जाएगा।

खनन और भूगर्भ मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि अगर लॉकडाउन और कुछ दिन बढ़ा दिया जाए तो यह सही रहेगा।

पाबंदियां बढ़ाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस पर चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया