लाइव न्यूज़ :

मप्र में गिद्ध के अंडों को सेने के लिये कृत्रिम ऊष्मायन सुविधा विकसित करने पर हो रहा विचार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:19 IST

Open in App

भोपाल, 22 नवंबर मध्य प्रदेश वन विभाग गिद्धों की आबादी को बढ़ाने के लिये यहां स्थित गिद्ध सरंक्षण एवं प्रजनन केन्द्र में लगातार प्रयासरत है। इसके तहत यहां गिद्ध के अंडों को सेने के लिये कृत्रिम ऊष्मायन (इन्क्युबेशन) सुविधा विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।

भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक ए के जैन ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि 2019 में मध्य प्रदेश में की गई पक्षी गणना के मुताबिक प्रदेश में 8,397 गिद्ध थे, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि धरती को साफ रखने में गिद्धों की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि वे मरे हुए जानवरों को खाते हैं। लगभग दो दशक पहले इनकी संख्या काफी कम हो गयी थी और इस प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा पैदा हो गया था।

उन्होंने बताया कि भोपाल के केरवा इलाके में वर्ष 2013 में गिद्ध सरंक्षण और प्रजनन केन्द्र बनाया गया था और इसे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त तौर पर संचालित किया जा रहा है।

जैन ने बताया, ‘‘अंडों को सेने के लिये कृत्रिम ऊष्मायन सुविधा के वास्ते लगभग चार से पांच लाख रुपये की लागत से तीन या चार कमरों की जरुरत होगी। हम संरक्षण और प्रजनन केन्द्र में इस सुविधा को विकसित करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रसव पूर्व और नवजात गिद्धों की मृत्यु दर लगभग 70 प्रतिशत है। इस प्रकार यह सुविधा इन पक्षियों की आबादी को बढ़ाने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र में नई सुविधा से हम इन पक्षियों की जीवित रहने की दर को बढ़ाकर 50-60 प्रतिशत करने की आशा रखते हैं। ऊष्मायन से मां की गोद की तरह अंडों से निकले चूजों को गर्माहट मिलती है। यह एक आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण है।’’

जैन ने बताया कि प्रजनन केन्द्र की शुरुआत में गिद्धों के 23 जोड़ों (46 गिद्ध) को यहां लाया गया था और कई गिद्धों की मौत की बाद भी अब यहां इनकी संख्या बढ़कर 55 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

क्रिकेटIndia U19 vs United Arab Emirates U19: भारत ने यूएई को 234 रन से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में खेली 171 की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट