लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले उद्योगों के नजदीक कोविड अस्पताल बनाने पर हो रहा है विचार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सरकार ऑक्सीजन वाले बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों के नजदीक बड़े कंटेनर आधारित कोविड-19 अस्पताल बनाने पर विचार कर रही है।

गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने कहा कि इस्पात संयंत्रों ने तरल ऑक्सीजन के उत्पादन में बढ़ोतरी की है ताकि आवश्यक जनस्वास्थ्य के लिए मांग पूरी की जा सके।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नए ऑक्सीजन संयंत्र बनाए जा रहे हैं जबकि वर्तमान संयंत्रों की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है।

गोयल ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों के नजदीक बड़े कंटेनर आधारित कोविड-19 अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि एक दिन में कोविड-19 के 3,86,452 मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है। वहीं देश में उपचार करा रहे लोगों की संख्या 31 लाख से अधिक हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं