लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल फेरबदल का विधानसभा सत्र के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं होगा: गोवा विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 13, 2019 12:48 IST

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटणेकर ने कहा, ‘‘जहां तक मुझे मालूम है विधानसभा सत्र के कार्यक्रम में कोई तब्दीली नहीं होगी और कांग्रेस पार्टी को सोमवार तक विपक्ष के नेता का नाम बताना होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो दोपहर बाद राजभवन में शपथ लेंगे। मानसून सत्र नौ अगस्त को समाप्त होगा। 

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटणेकर ने शनिवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल का राज्य विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।

वह अपने सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल से हटाएंगे। बुधवार को भाजपा में शामिल होने वाले चंद्रकांत कावलेकर, फिलिप नेरी रोड्रिग्ज, एतानासियो मोन्सेराते तथा विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो दोपहर बाद राजभवन में शपथ लेंगे।पाटणेकर ने कहा, ‘‘जहां तक मुझे मालूम है विधानसभा सत्र के कार्यक्रम में कोई तब्दीली नहीं होगी और कांग्रेस पार्टी को सोमवार तक विपक्ष के नेता का नाम बताना होगा।’’ उन्होंने बताया कि नए मंत्रियों को सदन में सवालों का जवाब देने से पहले अपने-अपने मंत्रालयों का अध्ययन करना होगा। मानसून सत्र नौ अगस्त को समाप्त होगा। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं