लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावों के परिणामों से लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले दुखी हैं : अखिलेश

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:24 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर बिहार चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जितने लोकतंत्र पसंद लोग हैं और जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, वे सब वहां के परिणाम से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन को केवल 13 से 14 हजार वोट ज्यादा मिलें हैं लेकिन उन्होंने तिकड़म से सरकार बना ली ।

उत्तरप्रदेश में उप चुनाव में मिली हार के बारे में यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिये पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हर चीज का इस्तेमाल करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में अयोध्या के ग्रामीण इलाकों गांजा, कुटिया और धर्मपुर से आये उन किसानों से मिल रहे थे, जिनकी जमीन वहां हवाई अड्डे के लिये ली जा रही है । इन किसानों का आरोप है कि सरकार उन्हें बहुत कम मुआवजा दे रही है और अधिकारी उन पर जबरन जमीन देने के लिये दबाव बना रहे हैं ।

बिहार चुनावों के बारे में पूछे गये सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ''ऐसा चुनाव मैंने कभी नहीं देखा, तेजस्वी जीतते- जीतते रह गए। जितने भी लोकतंत्र पसंद लोग हैं और जिन लोगों को लोकतंत्र पर भरोसा है, वे सब दुखी हैं। भाजपा गठबंधन को महज 13 से 14 हजार अधिक वोट मिले हैं और तिकड़म के बल पर उन्होंने सरकार बना ली।’’

उत्तरप्रदेश में हाल ही में सात सीटों पर हुये उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के केवल एक सीट पर जीतने के बारे में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘इन चुनावों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कोरोना वायरस की जांच करने वालों को भी मतदान केंद्र के बाहर लगा दिया गया था । बूथ के बाहर कुछ लोग टेम्परेचर लेने के लिये खड़े थे और कह रहे कि ऐसा टेम्परेचर बता देंगे कि सीधे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा और बूथ के बाहर दस एंबुलेंस लगा रखी थी । अगर यह बात गांव में गयी होगी तो क्या हुआ होगा । आपने अपने बूथ तो अस्सी नब्बे प्रतिशत कर लिए और दूसरी पार्टी के बूथों पर सबको लाठी मार मार कर थाने में बंद कर दिया । लोकतंत्र में यह बड़ी अच्छी स्टाइल है भारतीय जनता पार्टी की, सबकी जानकारी में है कौन सा थाना नहीं भरा हुआ था ।’’

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप उप चुनाव में प्रचार करने नहीं गये थे, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जायेंगे । वैसे इन चुनावों में हमसे ज्यादा मेहनत तो सरकार और उसके अधिकारी कर रहे थे।''

यादव ने अयोध्या से आये किसानों की जमीन का कम मुआवजा मिलने पर कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इन्हें उचित मुआवजा दे, जब हमारी सरकार में एक्सप्रेस- वे बनाया गया था तो हमने किसानों को उचित मुआवजा दिया था और किसी को भी इस मुआवजे से शिकायत नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव