लाइव न्यूज़ :

अमेठी से रिश्ते की बात कहने वालों ने सदन में नहीं उठाये उसके मुद्दे : स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:16 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व में अमेठी से सांसद रह चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए रविवार को कहा कि अमेठी से पारिवारिक रिश्तों की दुहाई देने वालों ने यहां के विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में नहीं उठाया।

स्मृति ने तिलोई में बस अड्डे सहित पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही, मगर जिसको उसने चुनकर सदन में भेजा, वह चुपचाप बैठे रहते थे! जनता यहां सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेगी।

उन्होंने कहा कि अमेठी से रिश्तों की दुहाई दी जाती रही पर यहाँ के लोगों की बात सदन में नहीं उठाई गयी।

स्मृति ने कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की काम के प्रति सक्रियता इस बात को प्रदर्शित करती है कि नौ महीने के अंदर तिलोई में एक भव्य बस अड्डा बनकर तैयार हो गया। तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट भी यहां स्थापित हुआ है।’’

इससे पूर्व, केन्द्रीय मंत्री ने तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्य मेले का भी उद्घाटन किया और मरीजों से मिलकर चिकित्सा सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे