लाइव न्यूज़ :

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर मध्य प्रदेश में चलाया जाए मुकदमा : चौहान

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:17 IST

Open in App

भोपाल, 12 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किये गये लोगों पर मध्य प्रदेश में मुकदमा चलाया जाए, क्योंकि इंजेक्शन हमारे राज्य में बेचे गये हैं।

राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। ऐसे मामलों में विशेषज्ञों से परामर्श लेकर गहराई से जांच की जाये, ताकि ऐसे मामलों में लिप्त नरपिशाच किसी भी कीमत पर बचने न पायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का धंधा करने वालों पर गंभीर मामला बनता है। असली इंजेक्शन लगता तो शायद लोगों को बचाया जा सकता था, लेकिन नकली के कारण जान गई हो। ’’

चौहान ने कहा, ‘‘यह तो हत्या का मामला है। अत: मध्य प्रदेश पुलिस को उन्हें गुजरात से उठाकर लाना चाहिए, क्योंकि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन तो मध्य प्रदेश में बेचे गये हैं।’’

उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर मध्य प्रदेश में मुकदमा चलाएं।’’

गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों सूरत में नमक और ग्लूकोज के पानी से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं।

गुजरात के गिरोह ने पिछले एक महीने में इंदौर निवासी सुनील मिश्रा के जरिये मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कम से कम 1,200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की आपूर्ति की है। इनमें इंदौर, देवास और जबलपुर जिले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग