लाइव न्यूज़ :

रोजा-इफ्तार पार्टी करने वाले अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं : मौर्य

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:31 IST

Open in App

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 16 सितंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले इफ्तार पार्टियां आयोजित किया करते थे वह अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा की वैचारिक जीत है।

मौर्य ने यहां 1,372 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तथा हरदोई जिले के लिए 300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की।

उपमुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष पर तंज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तब वह रोजा इफ्तार पार्टी ही करते थे। उनके शासनकाल में कुम्भ मेला आयोजित किया गया लेकिन वह तब वहां स्नान करने नहीं गए लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद अब वह मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उनका मंदिरों में जाना भाजपा की जीत है।

उन्होंने कहा कि जो कभी मंदिर देख कर मुंह फेर लेते थे आज उन्हीं अखिलेश यादव को हरिद्वार संगम में डुबकी लगाना पड़ रहा है, संतों के पांव छूने पड़ रहे हैं और वह खुद को राम भक्त और कृष्ण भक्त बता रहे हैं।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बारे में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पास अगर बहुत ज्यादा ज्ञान है तो वह अपना ज्ञान पार्टी को दें जिससे वह 2022 और 2024 के चुनाव में खाता खोल सकें।’’

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के ऐलान किए जाने के संबंध में सवाल करने पर मौर्य ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी दिल्ली में नगर निगम की तरह सरकार चला रही है। उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही इस पार्टी को प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे और ना ही यह पार्टी कोई सीट जीत पाएगी। सिसोदिया सिर्फ घोषणा मंत्री बनकर घूम रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू