लाइव न्यूज़ :

जिन्हें दिक्कत है, उन्हें विकल्प देखने के बजाय पार्टी से इस बारे में बात करनी चाहिए :शताब्दी रॉय

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:20 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय ने शनिवार को कहा कि जिन पार्टी कार्यकर्ताओं को समस्या है उन्हें दूसरे विकल्प देखने के बजाय पार्टी से इस बारे में बात करनी चाहिए।

शताब्दी ने कुछ समय के असंतोष के बाद कल रात ही पार्टी से समझौता किया है। इससे पहले उनके भाजपा में जाने की अटकलें थीं।

अभिनय की दुनिया से राजनीति में आईं शताब्दी रॉय ममता बनर्जी की पार्टी के फिल्म संस्कृति से जुड़े लोगों में प्रमुख चेहरा हैं।

शताब्दी ने कहा कि जब पार्टी कड़े मुकाबले का सामना कर रही है, ऐसे में दूसरे विकल्पों की ओर देखना अनैतिक होगा।

बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में अपनी बात धैर्य से सुने जाने पर तृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘जिस तरह से युवा नेता ने उनके सभी मुद्दें के समाधान का आश्वासन दिया, उससे वह खुश हैं’’।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सारे मुद्दे सुलझा लिये गये हैं। पार्टी इन मुद्दों को देखेगी। मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहती हूं कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें अन्य विकल्पों की ओर देखने के बजाय इस मामले पर पार्टी के साथ चर्चा करनी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ शुक्रवार को दो घंटे तक चली बैठक के बाद शताब्दी रॉय ने कहा था कि उनके तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

इसके बाद उन्होंने शनिवार को प्रस्तावित अपनी दिल्ली यात्रा को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन