लाइव न्यूज़ :

जिन्हें टीका नहीं लगा है वे आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जा सकते हैं: केरल सरकार ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:04 IST

Open in App

कोच्चि, 11 अगस्त केरल उच्च न्यायालय को राज्य सरकार ने बुधवार को बताया कि जिन लोगों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगे हैं या दवा से एलर्जी या किसी अन्य बीमारी के कारण टीके नहीं ले पाए हैं, वे किराने सहित खाद्यय पदार्थ खरीदने जैसे आवश्यक कार्यो के लिए घरों से बाहर जा सकते हैं बशर्ते उनके घर में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे टीका लगा हो या जिसके पास संक्रमित नहीं होने की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट हो।

केरल सरकार ने न्यायमूर्ति पीबी सुरेश कुमार का बताया कि 10 अगस्त को जारी किए गए कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अकेले रहने वाले लोग, जिन्हें टीके नहीं लगे हैं और जिनके पास संक्रमित नहीं होने की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी नहीं है वे आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं।

केरल सरकार ने एक व्यक्ति की उस याचिका के जवाब में यह बात कही, जिसमें दावा किया गया था कि टीके की एक खुराक भी ना ली होने पर या संक्रमित ना होने की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं होने पर किसी को घर ने बाहर ना निकलने देना नजरबंद करने के बराबर है।

याचिकाकर्ता के वकील को भी दवा से एलर्जी है और उन्होंने दलील दी थी टीके की खुराक का किसी प्रकार की एलर्जी पर क्या असर होगा इसकी जांच होने तक वह टीका नहीं लगवा सकते। वकील ने यह भी दावा किया कि जिला चिकित्सा अधिकारी और यहां तक कि निजी अस्पताल भी यह कहते हुए खुराक देने से इनकार कर रहे हैं कि उनके पास इसके बारे में कोई निर्देश नहीं है।

केरल सरकार के वकील ने कहा कि अगर याचिककर्ता प्राधिकरण के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे, तो वे इसका समाधान जरूर करेंगे।

अदालत ने केरल सरकार की ओर से दाखिल किए प्रतिवेदन पर गौर करते कहा कि वह याचिका का निपटारा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos