लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रात में बिना पंजीकरण के टीका के लिए जाने वालों को ई-पास की होगी जरूरत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू के दौरान पहले से पंजीकरण के बिना कोविड-19 टीका लेने के लिए जाने वालों को ई-पास लेने होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में मंगलवार को संक्रमण के 5100 मामले आए तथा 17 और लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक टीकाकरण के लिए जाने वालों को भी छूट मिली हुई है जो ‘कोविन ऐप के जरिए मिले मैसेज को दिखा सकते हैं और टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने को उचित ठहराते हुए कहा कि ऐसे समय में जब संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं कई लोग पार्टी आयोजित कर रहे थे और सामाजिक जमावड़ा बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि यह कठोर कदम नहीं है क्योंकि कई श्रेणियों में छूट भी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराकर टीका लेने वालों को पहले ई-पास लेने की जरूरत होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘डीडीएमए के निर्देश के तहत रात्रि कर्फ्यू के दौरान ई-पास दिखाकर लोग टीका लेने के लिए जा सकते हैं।’’

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि आम तौर पर रात के समय कम ही लोग बाहर निकलते हैं।

जैन से संवाददाताओं से बात करते हुए आशंका जतायी कि अगर संक्रमण दर में वृद्धि होती रही और लोगों ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया तो नए मामलों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव