लाइव न्यूज़ :

देश के भविष्य के बारे में सोचें धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले: गहलोत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:18 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धर्म के नाम पर की जा रही राजनीति पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करना तो आसान है लेकिन जो ऐसा करते हैं उन्हें देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए।

यहां अमर जवान ज्योति पर स्वर्णिम विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान देश का गठन धर्म के नाम पर हुआ लेकिन उसका दो देशों में बंटवारा हो गया और 1971 में नया देश बांग्लादेश बना जबकि वहां की आबादी मुस्लिम है।

गहलोत ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा,' धर्म के नाम पर देश बनाया तो जा सकता है, पर देश कायम नहीं रह सकता, ये उदाहरण हमारे सामने पाकिस्तान का है। पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान था, आज वो पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया, अलग देश बन गया, टुकड़े हो गए उसके।'

उन्होंने कहा,' इस देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को ये समझ में आनी चाहिए कि एक धर्म के नाम पर राष्ट्र बन भी जाता है कोई, तो कायम रहता है क्या? पाकिस्तान तो कायम रहा नहीं, वहां दो ही भाषाएं थीं लगभग, यहां तो पता नहीं कितनी भाषाएं हैं।'

उन्होंने कहा,' तो 25 साल बाद, 50 साल बाद में इस देश का फ्यूचर मजबूत रहे, ये मुल्क एक रहे, अखंड रहे, हमारे संस्कार-संस्कृति दुनिया के अंदर पहचानी जाती है, सम्मान मिलता है उसको, इतनी महान संस्कृति हमारी है, हमारी परंपराएं हैं इस देश की हिंदुस्तान की, दुनिया लोहा मानती है, क्या हम उसको खत्म कर दें?'

गहलोत ने आगे कहा, 'आज देश को लगता है कि ऐसा माहौल बन गया है, जिस प्रकार से शासन चल रहा है, धर्म के नाम पर बात की जाती है, हिंदुत्व की बात की जाती है, हिंदू राष्ट्र की बात की जाती है, क्या ये संभव है? देश का फ्यूचर क्या होगा, कोई सोच सकता है? क्या होगा, कोई नहीं कह सकता।'

उन्होंने कहा,' इसलिए मैं ये कहना चाहूंगा कि इस हिंदुस्तान में जो भी लोग रहते हैं, विचारधारा अलग हो सकती है, हमारी कोई दुश्मनी किसी से नहीं है। कहने का मतलब यही है कि लड़ाई विचारधारा की होनी चाहिए लोकतंत्र में, पर ये व्यक्तिगत लड़ाई या ये धर्म के नाम पर राजनीति, जाति के नाम पर राजनीति खतरनाक होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल