लाइव न्यूज़ :

कोविड बचाव उपायों का पालन नहीं करने वालों को मुफ्त उपचार नहीं मिलेगा:विजयन

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर लोगों को कोविड-रोधी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के मद्देनजर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को कहा कि टीकाकरण जैसे कोविड बचाव संबंधी उपायों का पालन नहीं करने वालों को मुफ्त उपचार की सुविधा नहीं दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कोविड समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के उपचार का खर्च वहन नहीं करेगी जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया और संक्रमण की चपेट में आ गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी या एलर्जी आदि के चलते टीकाकरण कराने में असमर्थ लोगों को सरकारी डॉक्टर का प्रमाणपत्र पेश करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में एक दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं और जिलाधिकारियों को अभियान को ध्यान में रखते हुए तैयारियां करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी कारणवश शिक्षक और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारी कोविड-रोधी टीका नहीं लगवा पाए हैं तो उन्हें डॉक्टर का प्रमाणपत्र पेश करना होगा अथवा कक्षाएं लेने से पहले टीकाकरण करवाना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें हर सप्ताह अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ये निर्देश कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर भी लागू रहेंगे।

इससे पहले, राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि टीका नहीं लगाने वाले किसी भी शिक्षक को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करनी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी