लाइव न्यूज़ :

जो मिर्च का रंग तय नहीं कर पाते, वह किसानों का क्या भला करेंगे : स्मृति ईरानी ने तंज कसा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:31 IST

Open in App

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर वह सिर्फ किसानों के बीच भ्रम फैला रही है और उसका खेती और किसानों की भलाई से कोई वास्ता नहीं है।

ईरानी ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल। जो 40 इंच का आलू उगाते हैं। क्या वह किसान हैं, क्या उन्हें किसानी की समझ है।’’

कृषि कानूनों पर जागरुकता अभियान के तहत मेरठ में आयोजित किसान सभा में ईरानी ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या राहुल गांधी किसान हैं? क्या सोनिया गांधी किसान हैं?’’

अमेठी से दशकों तक गांधी परिवार के सदस्य के सांसद रहने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी में 50 साल तक एक परिवार राज करता रहा, और आप जानते हैं कि वहां किसानों की क्या दुर्दशा रही। लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।’’

ईरानी ने कहा कि केन्द्र के इन कानूनों की मदद से किसानों को आजादी मिली है कि वह जहां चाहे अपनी फसल बेच सकता है, इससे सिर्फ उसे लाभ ही होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार, जिसने कांग्रेस को डुबोया है वहीं अब किसानों के कंधे से हल उतारकर, उसपर राजनीतिक बंदूक रख कर चला रहा है। दिल्‍ली के दंगों में जो लोग शामिल रहे वहीं लोग अब किसानों के हित में पोस्‍टर लिए घूम रहे हैं।’’

किसान सभा को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अतुल गर्ग आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर