लाइव न्यूज़ :

भाजपा में जिनको नहीं मिल रहा सम्मान, तृणमूल उनकी तरफ बढ़ाएगी दोस्ती का हाथ : बसु

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:24 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर भाजपा की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रत्या बसु ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी हर उस व्यक्ति की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगी, जिन्हें भगवा खेमे में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है ।

राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने आरोप लगाया किया कि भाजपा ‘विभाजनकारी और विघटन की राजनीति में संलिप्त है।’ उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के विपरीत तृणमूल कांग्रेस विकास और सकारात्मकता में यकीन रखती है ।

बसु ने यहां तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ फासीवादी विचारधारा वाली भाजपा में जिन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है हम उनकी तरफ मित्रता का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने ‘‘बेलाग-लपेट बोलने वाले’’ यशवंत सिन्हा जैसे वरिष्ठ नेताओं को बाहर करने और लाल कृष्ण आडवाणी’’ को किनारे लगाने के लिए भगवा पार्टी की निंदा की।

देश में किसानों के आंदोलन पर बसु ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संकट का समाधान करने के बजाए बंगाल का दौरा कर रहे हैं क्योंकि भाजपा का लक्ष्य इस राज्य पर कब्जा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल