लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को नागिन डांस करने एवं मेढ़क दौड़ लगाने की सजा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:01 IST

Open in App

दतिया/भिण्ड (मप्र), 20 मई मध्य प्रदेश के दतिया एवं भिण्ड जिलों में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने नागिन डांस करने एवं मेढ़क दौड़ लगाने की सजा दी।

दतिया जिले के राजगढ़ चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर से बेवजह निकल रहे लोगों को सजा के तौर पर पहले उठक-बैठक लगवाई और उसके बाद नागिन डांस करवाया। पुलिसकर्मियों ने फिर उन्हें समझा-बुझाकर छोड़ दिया। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

राजगढ़ चौकी प्रभारी वाई एस तोमर ने बृहस्पतिवार को बताया कि बार-बार समझाने पर भी लोग अपने घरों से बेवजह बाहर निकल रहे है, जिन्हें रोकने के लिए हम कई तरीके अपना रहे हैं। उन्होंन कहा, ‘‘ हम लोगों को इस बात को भी समझाने के प्रयास कर रहे हैं कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें।’’

उन्होंने बताया,‘‘हम घर से बेवजह बाहर निकल रहे लोगों को सजा के तौर पर उठक-बैठक लगवाना, राम नाम लिखवाना, मुर्गा बनाना, उनकी आरती उतारना, अस्थाई जेल में भेजे जाने और डांस करवाने जैसी सजाएं दे रहे हैं।’’

उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय भिंड) मोती लाल कुशवाहा ने बताया कि भिंड जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर ऊमरी थानाक्षेत्र के ग्राम सुल्तान सिंह के पुरा में शासकीय छात्रावास भवन में बुधवार को दूल्हा मुकेश जाटव (25) का फलदान एवं लगुन कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस आयोजन स्थल पर पहुंची तो देखा की वहाँ पर करीब 200 लोग आयोजन में खाना खा रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए दूल्हा मुकेश जाटव (निवासी सुल्तान सिंह का पुरा) एवं टेंट संचालक राजेन्द्र जाटव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास के अधीक्षक के विरुद्ध इस कार्यक्रम की शासकीय छात्रावास भवन में अनुमति दिए जाने की जांच की जा रही है और यदि वह दोषी पाये जाते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कुशवाहा ने बताया कि इस लगुन फलदान कार्यक्रम के आयोजन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लौट रहे बिना मास्क 30 से 35 लोगों को रास्ते में पुलिस ने पकड़ कर मेढ़क दौड़ लगवाकर सजा दी एवं चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos