लाइव न्यूज़ :

पांच साल केरल की प्रगति को बाधित करने का प्रयास करने वाले अब विकास पर प्रवचन दे रहे हैं: विजयन

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:00 IST

Open in App

कन्नूर, तीन अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले पांच साल में राज्य के अस्तित्व और प्रगति को बाधित करने का प्रयास किया वे अब विकास पर प्रवचन दे रहे हैं जो लोगों का मजाक उड़ाने जैसा है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समेत भाजपा के नेता और कांग्रेस के भी राष्ट्रीय स्तर के नेता केरल की छवि खराब करने में जुटे हैं।

विजयन के बयान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी सभा में कहा था कि केरल में शासन व्यवस्था पूरी तरह हड़ताल पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आरएसएस द्वारा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोई भी कोशिश केरल में सफल नहीं हुई है जो पंथनिरपेक्षता का गढ़ है।”

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जिन्होंने भी राज्य के अस्तित्व और प्रगति को बाधित करने का प्रयास किया है वे अब विकास पर प्रवचन दे रहे हैं।

विजयन ने कहा, “यह केरल के लोगों का मजाक उड़ाने जैसा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि राज्य के लोग संघ परिवार के सांप्रदायिक एजेंडे के आगे झुक नहीं रहे, वे केरल को सबक सिखाना चाहते हैं और सजा देना चाहते हैं।

विजयन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के भाई-भाई के संबंध से सभी लोग परिचित हैं और एलडीएफ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को भी जानते हैं।

उन्होंने कहा, “मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में केरल की तुलना सोमालिया से की थी। संघ परिवार की रुचि केवल केरल की छवि धूमिल करने में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान