लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वालों को अपमानित किया जा रहा है : सुखबीर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जनवरी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की शुक्रवार को आलोचना की।

दिल्ली पुलिस ने सिरसा पर डीएसजीएमसी का महासचिव रहते हुए धन के हेरफेर के आरोप में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया।

बादल ने आरोप लगाए कि सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई क्योंकि दिल्ली की सीमाओं पर वह किसान आंदोलन में लंगर सेवा और अन्य मानवीय सहायता पहुंचा रहे थे।

अकाली दल के नेता ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों को ‘‘धमकी देकर’’ दबाने की युक्ति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि केंद्र ने डीएसजीएमसी पर इसलिए कार्रवाई की कि वह किसान आंदोलन को सहायता देने में सबसे आगे है।

बादल ने बयान जारी कर कहा, ‘‘किसान पहले दिन जब सिंघू बॉर्डर पर आए तब से लेकर आज तक डीएसजीएमसी किसानों के लिए लंगर चला रहा है।’’

बादल ने कहा कि यह ‘‘आश्चर्यजनक’’ है कि डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के खिलाफ जो शिकायत 2018 में की गई थी उसमें सिरसा एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि सिरसा का नाम अब शामिल किया गया है जबकि मूल शिकायत में उनका नाम नहीं है, जबकि जीके का नाम हटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू