लाइव न्यूज़ :

शीत ऋतु में खुले में सोने वालों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए : योगी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:48 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शीत ऋतु में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और यदि कोई ऐसा व्यक्ति दिखे तो उसे रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में ग़रीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में रैन बसेरों की व्यवस्था की है।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

योगी ने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इनके संचालन में कोविड-19 से बचाव के सभी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने बजट का सदुपयोग करें और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जाए।

उन्‍होंने निर्देश दिए कि बुंदेलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्रों में क्रियान्वित की जा रहीं पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए इनकी गहन निगरानी की जाए।

योगी ने कहा कि पेयजल की बड़ी योजनाएं संचालित करने के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि कामगारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोज़गार) आयोग’ गठित किया है। यह आयोग पूरी तरह सक्रिय रहकर श्रमिकों के लिए अधिक से अधिक सेवायोजन एवं रोजगार के अवसर सृजित कराए।

बैठक में राज्‍य के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया