लाइव न्यूज़ :

कोविड टीका परीक्षणों में भाग लेने वालों को कोविन के जरिये प्रमाणपत्र मिलेगा: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जिन लोगों ने कोविड के टीके के परीक्षणों में हिस्सा लिया था और जिन्हें प्लेसबो (प्रायोगिक दवा) नहीं, बल्कि टीके दिए गए थे, उन्हें कोविन के तहत कवर कर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

प्लेसबो एक ऐसा पदार्थ या उपचार है जिसका कोई चिकित्सीय महत्त्व नहीं है।

एक सवाल के जवाब में कि क्या टीके के नैदानिक परीक्षण में भाग लेने वाले लोगों को कोविन द्वारा प्रमाणपत्र दिया जाएगा, मंत्रालय में संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने कहा कि टीका परीक्षणों में भाग लेने वाले लोगों को पेपर सर्टिफिकेट दिए गए थे, लेकिन बाद में सवाल उठा कि क्या उन्हें कोविन के तहत भी कवर किया जाना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "हमने आईसीएमआर से हमें उन लोगों की सूची देने के लिए कहा है जिन्होंने नैदानिक ​​परीक्षणों में भाग लिया और उस सूची के आधार पर, कोविन पर उनके लिए प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। नैदानिक ​​परीक्षणों में, कुछ लोगों को प्लेसबो दिया जाता है जबकि कुछ को टीका दिया जाता है इसलिए प्रमाण पत्र केवल उन्हीं लोगों के बनेंगे, जिन्हें टीके लगाए गए थे।"

कोविन कोविड टीकाकरण पंजीकरण के लिए एक वेब पोर्टल है। यह एक व्यक्ति को टीके की खुराक लेने पर एक डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं