लाइव न्यूज़ :

भाजपा का विरोध करने वालों को साथ आना चाहिए: पवार ने ममता से मुलाकात के बाद कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:24 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों की एकता पर जोर दिया।

बनर्जी ने, विशेष रूप से एक अस्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि अब ‘‘कोई संप्रग नहीं’’ है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने बुधवार को पवार से मुलाकात की। उन्होंने एक दिन पहले शिवसेना नेताओं से मुलाकात की थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के बिना गठबंधन होने की संभावना है, पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का विरोध करने वालों का साथ आने को लेकर स्वागत है। किसी को बाहर करने का सवाल ही नहीं है।’’

राकांपा प्रमुख पवार ने कहा, ‘‘हमने मौजूदा स्थिति और सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आने और भाजपा का एक मजबूत विकल्प प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय नेतृत्व कोई मुद्दा नहीं है। हमें एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ काम करने की जरूरत है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहती हैं कि पवार कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अध्यक्ष बनें, बनर्जी ने कहा, ‘‘अभी कोई संप्रग नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह