लाइव न्यूज़ :

मंदिर में नमाज पढ़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री

By भाषा | Updated: November 3, 2020 00:04 IST

Open in App

मथुरा, दो नवम्बर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कहा कि मथुरा के मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य के ऊर्जा मंत्री शर्मा ने एक ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' जिस तरह उन्होंने नमाज पढ़ी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया, इसके पीछे उनकी शैतानी मंशा उजागर होती है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तरक्की को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए माहौल खराब करके इसमें बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री ने आरोप लगाया कि तरक्की के रास्ते में रूकावट डालने के लिए वे हिंदू और मुसलमानों में मतभेद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं । इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंदिर के एक सेवायत की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी फैजल खान, उसके मुस्लिम मित्र तथा दो हिंदू साथियों के खिलाफ धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने, धार्मिक सम्प्रदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने, समाज में ऐसा भय पैदा करने जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा हो तथा उपासना स्थल को अपवित्र करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल