लाइव न्यूज़ :

उपनिरीक्षक की हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई: डीजीपी दिलबाग सिंह

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि श्रीनगर के खानयार इलाके में उपनिरीक्षक की हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि युवा परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक की हत्या बहुत ही दुखद घटना है। सिंह ने यहां कहा, “ हमने एक बहादुर युवा अधिकारी को खो दिया है, जिसकी सेवा अभी शुरू ही हुई थी। वह पुलिसिंग की बारीकियां सीख रहा था। उसे आरोपी की चिकित्सकीय जांच के सिलसिले में अस्पताल में तैनात किया गया था और अस्पताल से वापस आते समय उसे गोली मार दी गई थी।”

उन्होंने कहा, “ उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हमारे और परिवार के लिए एक बहुत ही दुखद क्षति है और हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

वह परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक अर्शीद अहमद को पुष्पांजलि अर्पित करने वाले समारोह से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अहमद की नजदीक से गोली मारकर हत्या की गई है।

सिंह ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा। पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा, ‘‘हर जान का जाना हमारे लिए चिंता का विषय है, चाहे वह पुलिस कर्मी की हो या नागरिक की या एसएफ (सुरक्षा बल) के जवान की। (अतीत में) नागरिकों या सुरक्षा कर्मियों की हत्या में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया गया है। और इस विशेष मामले में भी हमारी जांच एजेंसियां, हमारी ऑपरेशनल टीमें काम कर रही हैं।”

शहर में हमलों के बारे में पूछने पर डीजीपी ने कहा कि नागरिकों या सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले ऐसे दर्जनों मॉड्यूल को निष्प्रभावी कर दिया गया है, लेकिन नए मॉड्यूल उनकी जगह लेने की कोशिश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा