लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और केरल से राजस्थान आने वालों को लानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:59 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान सरकार ने महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों के लिये कोरोना वायरस संक्रमण की आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट (नेगेटिव) साथ लाना अनिवार्य कर दिया है।

इन दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या में बढोतरी को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

राज्य के मुख्य शासन सचिव गृह अभय कुमार ने बृहस्पतिवार को इस आशय का आदेश जारी किया। इसके अनुसार पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र व केरल राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में बढ़ोतरी हुई है जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है।

इसके अनुसार महाराष्ट्र में केरल राज्य से आने वाले यात्रियों को राजस्थान में आगमन पर यात्रा शुरू करने के 72 घंटे पूर्व करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह अनिवार्यता लागू करने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे