लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से नोएडा आने वालों की बुधवार से होगी औचक कोविड-19 जांच

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:55 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 नवंबर दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की बुधवार से औचक कोविड-19 जांच होगी। राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आने वालों की औचक कोविड-19 जांच करने का फैसला जिलाधिकारी सुहास एल वाई की जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया।

सुहास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में स्पष्ट किया कि नोएडा और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम बनाने का निर्देश दिया, जो डीएनडी (दिल्ली नोएडा फ्लाई वे)और चिल्ला में नोएडा-दिल्ली की सीमा पर तैनात रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों की औचक कोविड-19 जांच करेगी।’’

जिलाधिकारी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले में हाल में संक्रमण के बढ़े मामलों की वजह से महामारी से लड़ने की रणनीति को चाकचौबंद किया गया है।

सुहास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली और अन्य स्थानों से लोगों की आवाजाही की वजह से संक्रमण बढ़ा है। इसलिए, ऐसे लोगों की औचक जांच की जाएगी और यहां के सभी संस्थानों को लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने, पहचान करने और जरूरी इलाज मुहैया कराने के लिए परामर्श जारी किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में त्योहार होने की वजह से दिल्ली और नोएडा में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और इसलिए आने वाले कुछ दिन बहुत अहम होंगे। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को भी अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि औचक जांच रैपिड एंटीजन किट से की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो