लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्र-विरोधी कहने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए :राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर आप नेता और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को जो भी ‘राष्ट्र-विरोधी’ कह रहे हैं, वे खुद देश के खिलाफ हैं और उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा कि कुछ लोग अन्नदाता किसानों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ कह रहे हैं।

चड्ढा ने कहा, ‘‘किसानों को राष्ट्र-विरोधी कहने वालों को मैं बताना चाहता हूं कि राष्ट्र-विरोधी आप हैं और आपको पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उनका भारत में कोई स्थान नहीं है।’’

आप नेता की टिप्पणियों पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने कहा कि सभी लोग किसानों का समर्थन करते हैं और भाजपा भी करती है।

बब्बर ने कहा, ‘‘चड्ढा को बताना चाहिए कि वह उन्हें क्या कहेंगे जो प्रधानमंत्री को मारने की बात कर रहे हैं और देशद्रोह के आरोपों में बंद लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।’’

कुछ केंद्रीय मंत्रियों का दावा है कि किसानों के प्रदर्शनों पर माओवादियों, वामपंथियों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों का कब्जा हो गया है। किसान संगठनों ने इस आरोप को खारिज किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस मुद्दे पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किसानों को ‘देशद्रोही और राष्ट्र-विरोधी’ कह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित