लाइव न्यूज़ :

बेअदबी के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा: चन्नी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:33 IST

Open in App

मोरिंडा (पंजाब), तीन अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को कहा कि बेअदबी के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान 2015 में पंजाब के फरीदकोट जिले में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना हुई थी।

कृषि श्रमिकों और भूमिहीन किसानों को कर्ज राहत प्रमाण-पत्र देने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए चन्नी ने न्यायसंगत एवं पारदर्शी प्रशासन का अपना वादा दोहराया।

इससे पहले, राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के पुलिस प्रमुख और महाधिवक्ता को हटाने की मांग की थी।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता, जिन्हें पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वह बेअदबी मामलों की जांच के लिए 2015 में शिअद-भाजपा की तत्कालीन सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के प्रमुख थे।

सिद्धू ने आरोप लगाया था कि उन्होंने (सहोता ने) दो सिख लोगों को गलत तरीके से आरोपित किया और बादल परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट दे दी।

चन्नी ने कहा, ‘‘गुरु (ग्रंथ साहिब) की बेअदबी के आरोपियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए