लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दर्ज किया गया इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली में बुधवार को इस साल का सर्वाधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सप्ताहांत में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं आने की वजह से वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 रहा। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

आईएमडी के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं आ रही हैं। ‘‘ इनके शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है।’’ उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव से सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान और प्रदूषण के स्तर के दोनों कम होने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल